बक्सर: मशरूम उत्पादन से 70 से 100 प्रतिशत तक शुद्ध लाभ, युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर विकल्प
Buxar, Buxar | Oct 17, 2026 कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर में ग्रामीण युवाओं के लिए मशरूम उत्पादन विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। 12 से 16 अक्टूबर तक चले इस प्रशिक्षण में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 18 पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया।