कैराना: शामली में सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुई पेशी
Kairana, Shamli | Sep 10, 2026 शामली शहर में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की जांच के दौरान राकेश उर्फ पंपू का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे मामले में आरोपी बनाया। शामली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पंपू के खिलाफ बी वारंट के लिए आवेदन किया था। अदालत ने उसे तलब किया था। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हुई।