जमुई: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जमुई में जीविका दीदियों और कर्मियों ने ली सामूहिक शपथ, निकाली जागरूकता रैली
Jamui, Jamui | Jun 20, 2026 DM के निर्देश पर 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जिले भर में जीविका के द्वारा व्यापक स्तर पर शपथग्रहण समारोह के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। "नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान" के तहत सभी कार्यालयों में रैलियां निकाली गई और सामूहिक रूप से शपथ लिया गया। उक्त जानकारी शनिवार की शाम 4:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।