जहानाबाद के भेलावार में मंदिर में पूजा करने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की घटना घटी जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान मंगलवार दिन में करीब 1 बजे घायलों ने आपबीती बतलाई।