राघोपुर: राघोपुर थाना की पुलिस ने मोकरमपुर दियारा में 2 देसी शराब की भट्टी को किया ध्वस्त
राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोकरमपुर दियारा में अभियान चलाकर 2 देशी शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 4800 लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर दिया। वहीं पुलिस ने शराब तैयार करने वाले उपकरण को आग के हवाले कर दिया। उक्त कार्रवाई राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में की गई।