➡️ वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा संकल्प यात्रा पहुंची सागर, जनभागीदारी और सेवा का दिया संदेश
➡️ सेवा संकल्प यात्रा का सागर जिले में आत्मीय स्वागत, पुष्पवर्षा , तिलक और आरती से यात्रियों का अभिनंदन
➡️ यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रहा सेवा, स्वच्छता और विकसित भारत का संदेश
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा संकल्प यात्रा का सागर जिले में प्रवेश होने पर हीरापुर एवं बंडा के ग्राम बरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, जल संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
यात्रा में करीब 50 यात्री शामिल हैं। इनमें उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के यात्री शामिल हैं। यात्रा के साथ एक विशेष कलश भी चल रहा है, जिसमें पवित्र नदियों का जल रखा गया है। यात्रा के दौरान वृक्षारोपण, सैनिक सम्मान, हितग्राही संवाद एवं सम्मान, स्कूली बच्चों से संवाद, स्वच्छता गतिविधियां तथा विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित विकसित भारत संवाद सहित विभिन्न जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हीरापुर पहुंचने पर ग्राम पंचायत तिबोड़ा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी राय, जनपद अध्यक्ष श्री मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश दुबे, श्री आयुष पांडे एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री ताना प्रताप सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने यात्रियों का स्वागत किया।
हीरापुर से यात्रा बंडा के बरा चौराहा पहुंची, जहां पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। यात्रा के पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचने पर आरती का आयोजन हुआ।
ग्राम बरा में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ तथा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत संगीतमय प्रस्तुति भी आयोजित की गई।
बरा में बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा जिला दमोह से होते हुए ग्राम बरा, तहसील बंडा के मार्ग से तहसील मुख्यालय बंडा पहुंचेगी। यात्रा में 25 बाइक के साथ यात्री एवं स्टाफ सहित लगभग 60 सदस्य शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि अभियान का उद्देश्य विभिन्न वर्गों की सहभागिता के माध्यम से सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
वडनगर से बनारस और बनारस से वडनगर तक विभिन्न मार्गों से देशभर में 25 यात्राएं संचालित हो रही हैं। मध्यप्रदेश इन यात्राओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रदेश के 55 जिलों में से लगभग 52 जिलों से होकर सेवा ही संकल्प यात्रा गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन तक सेवा का संदेश पहुंचाना तथा निर्धारित सेवा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करना है।
#jansamparkMP #sagar #AshirwadKaDiya #SevaSankalp2026