प्रेस नोट
दतिया पुलिस
दिनांक : 02.06.2026
*आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से आज दिनांक 02.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल ने आमजन से प्राप्त कुल 103 शिकायतों एवं आवेदकों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके उचित वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे सहित जिले के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
दतिया पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, जिससे नागरिकों को समयबद्ध न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।