शाहजहांपुर: सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने टाउन हाल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, तिरंगा और बैज किए भेंट
शाहजहांपुर में सहयोग संस्था के संरक्षक शाहनवाज खां एडवोकेट और प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने टाउन हाल स्थित शहीदो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पदाधिकारियों ने आसपास मौजूद लोगों को तिरंगा पटका और बैज लगाकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सहयोग संस्था के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।