शाहजहांपुर: थाना सेहरामऊ दक्षिणी के ददऊ गांव में साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर सामान हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
दरअसल थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ददऊ गांव के रहने वाले सरताज ने पुलिस को शिकायत देकर गांव के ही लोगों पर साइकिल की दुकान में चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 11 अगस्त को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। जिसके बाद उसने दूसरे दिन दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान में रखा सामान गायब था।