शाहजहांपुर: रोजा के अटसलिया के पास ट्रक की टक्कर से कार छतिग्रस्त, कार सवार पति पत्नी सुरक्षित, पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज की FIR
चौक कोतवाली के मोहल्ला रंगमहला निवासी अमबरीश अग्रवाल के बेटे का रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया के पास विद्यालय है। मंगलवार को अमबरीश पत्नी के साथ बेटे के विद्यालय जा रहे थे। अटसलिया के पास ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार छतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में बैठे दोनो लोगों को चोट नही आई। बुधवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।