शाहजहांपुर: जैतीपुर के बंडिया खुर्द स्थिति झोपड़ी में पिता के साथ लेटी बेटी की सांप के डसने से मौत, गुरूवार को रहा पोस्टमार्टम
जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बंडिया खुर्द निवासी धर्मपाल मंगलवार की रात बेटी सुहाना के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। तभी सुहाना को सांप ने डस लिया। उसकी चीख सुनकर पिता ने उठकर परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। उसके बाद पिता बेटी को लेकर प्राइवेट अस्पताल गए। वहां पर डाक्टर नही मिले। पिता ने बताया की अस्पताल में सांप के काटने की दवा भी नही थी।