शाहजहांपुर: सदर बाजार के कैंट में मिले शव का दिल्ली में रहने वाली महिला ने की शिनाख्त, गुरूवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
थाना सदर बाजार क्षेत्र के कैंट में बुधवार की शाम एक व्यक्ति का शव मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नही मिल सकी। पुलिस ने जब उसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल की। तब दिल्ली में रहने वाली गीता ने व्यक्ति की पहचान 45 साल के मिथिलेश निवासी पीलीभीत अपने भाई के रूप में की।