शाहजहांपुर: कोतवाली के तिराही की महिला ने पति पर दहेज में दस लाख रुपये मांगने का लगाया आरोप, दर्ज हुई FIR
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिराही निवासी पूजा शर्मा की शादी वर्ष 2021 में दिल्ली मे रहने वाले शिव कांत मिश्रा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नही थे। पति दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगा। पिता को इसकी जानकारी हुई तो उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।