सोहागपुर: पत्नी की शिकायत पर पति के विरुद्ध सोहागपुर थाने में मामला हुआ दर्ज कंचनपुर गांव का मामला पुलिस ने सोमवार को दी जानकारी
शहडोल जिले के सोहागपुर थाने में पत्नी की शिकायत पर पति के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया है कि पत्नी माला द्विवेदी ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी पति आशुतोष द्विवेदी व दो अन्य के द्वारा मारपीट करने पर पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।