सोहागपुर: जिले भर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाया वाहन चेकिंग अभियान 148 वाहनों का काटा चालान पुलिस ने रविवार को दी जानकारी
जिले की पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस में मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 148 वाहनों का चालान काटकर 66200 का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है जहां 148 वाहनों का चालान काटा गया है।