सोहागपुर: पुरानी बस्ती अंडरब्रिज के पास खंती मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट की वजह से खंबे में लगी आग, टला बड़ा हादसा
जिला मुख्यालय में स्थित नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती अंडरब्रिज के पास खंती मोहल्ले में रविवार को एक बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण खंभे में आग लगी। इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने पार्षद सहित विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कॉल किया और कर्मचारियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया, इसके साथ ही बड़ा हादसा टल गया।