सोहागपुर: नगर के मोहनराम तालाब में जल संरक्षण हेतु नगर पालिका के अमले ने की साफ सफाई, समाजसेवियों ने किया श्रमदान
जिला मुख्यालय में स्थित मोहनराम तालाब में रविवार को नगर पालिका के अमले एवं समाजसेवियों के द्वारा ग्रीष्म ऋतु को मद्देनजर रखते हुए जल संरक्षण हेतु साफ सफाई की गई है। आपको हम बता दें कि मोहनराम तालाब में नगर पालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला के निर्देश यह साफ सफाई की गई है। जहां पर नगर पालिका के अमले द्वारा एवं समाजसेवियों ने साफ सफाई की है।