सोहागपुर: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आवासीय विद्यालय के कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा हुई आयोजित
जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में रविवार को आवासीय विद्यालय के कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा के लिए मुख्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर कक्षा छठवीं में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आपको हम बता दें कि यह यह प्रवेश परीक्षा जिले के अलग-अलग विकासखंडों में भी आयोजित की गई है।