दतिया: गोरा पंचायत में राशन घोटाला: ग्रामीणों का आरोप, 1 माह का वितरण कर 2 माह के फिंगर लगवाए, जांच की मांग
Datia, Datia | May 17, 2026 ग्राम पंचायत गोरा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कंट्रोल संचालक राहुल पाल पर आरोप लगाया है कि हितग्राहियों को केवल एक महीने का राशन दिया जा रहा है, जबकि मशीन पर दो महीने के फिंगर लगवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा पात्र परिवारों को दो माह का राशन एक साथ देना था।