बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय ने केंद्रीय विद्यालय उमरिया का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उमरिया में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने केंद्रीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के वर्तमान भवन की स्थिति, बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था तथा पेयजल सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।