पटना ग्रामीण: परसाबाजार में अपहरण और ₹2 लाख की फिरौती मामले का एसएसपी ने किया खुलासा
शनिवार की दोपहर 1 बजे पटना के परसाबाजार थानांतर्गत एक व्यक्ति के अपहरण और 02 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने और नहीं देने पर अपहृत व्यक्ति को जान से मार देने मामले का पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने खुलासा किया है। SSP ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के सहयोग से अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।