पटना ग्रामीण: अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पहली बार पहुंचीं पटना, कहा- 'यहां आकर अच्छा लगा, लिट्टी-चोखा का स्वाद लेना चाहती हूं'
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मल्लिका शेरावत शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे पहली बार बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए मल्लिका ने कहा,पटना आकर बहुत अच्छा लग रहा है। बिहार की संस्कृति और खाने के बारे में बहुत सुना है, खासकर कचौड़ी और लिट्टी-चोखा का स्वाद लेने की इच्छा है। मल्लिका के आगमन से एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।