पटना ग्रामीण: पटना के छज्जूबाग रजिस्ट्री ऑफिस में गोलीबारी, अफरा-तफरी मची, दो घायल
पटना के छज्जू बाग स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के अंदर शुक्रवार की सुबह 11 बजे गोली चलने से दो लोग घायल हो गए. वहीं गोली चलने की घटना से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गोली चलने की घटना रजिस्ट्री ऑफिस के गार्ड की बंदूक से हुई भूलवश हुई फायरिंग बताया जा रहा है जिसमें दो लोग गोली लगने से घायल हो गए. दोनों घायलों को आनन फानन में 0PMCH में उपचार के लिए भेजा गया है।