पटना ग्रामीण: प्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने जीता दिल, पटना में मेट्रो मजदूरों को खिलाए 156 व्यंजन
पटना में प्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने अपने शादी का गुरुवार को चौथा रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन पार्टी में खान सर ने 156 तरह के व्यंजन बनाए गए थे। हालांकि यह रिसेप्शन पार्टी खान सर के छात्रों के लिए थी लेकिन खान सर ने रिसेप्शन पार्टी के पास मेट्रो के काम में लगे मजदूरों को भी आदर के साथ रिसेप्शन पार्टी में बुलाकर उन्हें 156 तरह का व्यंजन खिलाया।