कानपुर देहात: रनिया औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली महिला मजदूर शकुंतला देवी की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
मामले की सूचना पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, एसडीएम, सीओ और श्रम विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे चली वार्ता के बाद सहमति बनी और पीड़ित परिवार को ₹14.77 लाख मुआवजा देने का फैसला किया गया।
.
.
.
..
#KanpurDehat #RaniaIndustrialArea #PratibhaShukla #Compensation