में दबंगई! भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को बीच सड़क पर घेरकर पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात
📍 जूही थाना क्षेत्र, कानपुर
भाजपा कार्यकर्ता सुशील कुमार कनौजिया के बेटे यश पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार यश दवा लेने के लिए घर से निकला था, तभी रास्ते में पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि फरमान, आदिल, तनय और लक्ष्य ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल फोन पर लगातार धमकियां दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित पक्ष ने जूही थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
🎯 Ground Zero News Truth Begins At Ground Zero
.
.
.
.
.
#Kanpur #Juhi #KanpurNews #GroundZeroNews #BreakingNews