सतबरवा: मलय डैम के 18 नंबर चैनल की छह महीने बाद भी मरम्मत नहीं, पलामू सांसद से लगाई गुहार
सतबरवा प्रखंड के मुरमा मलय डैम के 18 नम्बर चैनल की छह माह बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है। इस सिलसिले में विभाग को जानकारी देने के साथ साथ, पांकी एवं डालटनगंज के विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चतरा सांसद कालीचरण सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है। अब पलामू सांसद से गुहार लगाई गई है। सोमवार को इस सिलसिले में सांसद विष्णु दयाल राम को ज्ञापन सौंपा गया।