केकड़ी: संभागीय आयुक्त और आईजी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए कड़क निर्देश
Kekri, Ajmer | Oct 22, 2026 पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव को लेकर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ और आईजी डॉ. रवि कुमार ने सावर क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लेते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।