अटेर: देहात थाना पुलिस ने शातिर आदतन चोर को गिरफ्तार कर 6 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए
Ater, Bhind | Aug 5, 2026 भिण्ड। देहात थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आदतन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भिण्ड, मुरैना और उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में चोरी के लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। 27 जनवरी 2026 को बस स्टैंड निवासी गोपाल शर्मा के घर चोरी हो गई थी जिस चोर को पकड़ लिया है