बिलासपुर: भीषण गर्मी के चलते बिलासपुर तहसील सहित जिले के स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
दिनांक 17 अप्रैल 2026 समय लगभग 2:00 बजे PRO से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर तहसील सहित जिले में लगातार बढ़ते तापमान और ग्रीष्म ऋतु के प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शैक्षिक संस्थानों के संचालन समय में परिवर्तन किए हैं।