हथुआ: एसडीएम बनने के बाद चांदपट्टी गांव के दीपक राय पहली बार पहुंचे पैतृक गांव, हुआ भव्य स्वागत
हथुआ प्रखंड के ग्राम चांदपट्टी में आज उस समय जश्न का माहौल हो गया, जब बिहार लोक सेवा आयोग (B.P.S.C.) की परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल कर एस.डी.एम. (S.D.M.) पद पर चयनित हुए दीपक राय अपने पैतृक गांव पहुंचे। दीपक राय, गांव के ही सम्मानित नागरिक गणेश राय के सुपुत्र हैं। उनके आगमन पर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया।