मांगरौल: श्योपुर से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे बाइक श्रद्धालुओं का मांगरोल में किया गया स्वागत
Mangrol, Baran | Aug 29, 2024 श्योपुर मध्यप्रदेश से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रहे बाइक सवार श्रद्धालुओं का मांगरोल पहुंचने पर स्वागत किया। आपको बता दें कि श्योपुर से बाइक सवार दर्जनों श्रद्धालु महाकाल उज्जैन में दर्शन करने जा रहे हैं । मांगरोल पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। बाइक सवार श्रद्धालु डीजे में भजनों की धुन के साथ चल रहे थे।