बीना: नगर पालिका परिषद में सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक, नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम व अन्य अधिकारी रहे मौजूद
Bina, Sagar | Aug 20, 2025 नगरी क्षेत्र में करीब 3 महीने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है,क्योंकि ग्राम कुरुवा स्थित कचरा प्लांट में ग्रामीणों के विरोध के चलते कचरा नहीं डाला जा रहा। कई शिकायतों के बाद परेशान नगर पालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र भेजकर चेतावनी दी थी कि अगर जल्दी समय व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो गौरव दिवस नहीं मानेंगे। जिसको लेकर बैठक की गई।