सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन ने कहा, टोल बचाने के लिए बड़े वाहन गांव बलियाखेड़ी से गुजर रहे हैं
भारतीय किसान यूनियन आंदोलनकारी संगठन के किस मंगलवार दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। किसानों का कहना था कि बड़े वाहन टोल बचाने के लिए गांव बलिया खेड़ी से तेज गति से होकर गुजर रहे हैं। गांव में कई बार इसके चलते दुर्घटना हो चुकी है। किसानों ने मांग की है कि बड़े वाहनों पर रोक लगाई जाए ताकि वह गांव के अंदर ना आ सके।