📈 सरल प्रक्रिया • पारदर्शी व्यवस्था • समयबद्ध सेवाएं • निवेश को प्रोत्साहन
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business-EoDB) के अंतर्गत संचालित स्टेट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (SBRAP), डिस्ट्रिक्ट बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) एवं स्टेट सिंगल विंडो सिस्टम (SWS) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक में भाग लिया।
बैठक में राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने, व्यवसाय करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, डिजिटल एवं समयबद्ध बनाने तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई।
✅ वर्ष 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्य
🔹 74 राज्य स्तरीय सुधार
🔹 154 जिला स्तरीय सुधार
🔹 स्टेट सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 80 ऑनलाइन सेवाएं
🔹 कुल 308 सुधार बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि डीपीआईआईटी (DPIIT) द्वारा निर्धारित प्रत्येक सुधार बिंदु का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी व्यवसायिक सेवाओं को पूर्णतः ऑनलाइन, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए तथा आवेदन से लेकर स्वीकृति, नवीनीकरण एवं संशोधन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संचालित हो।
सुधारों से संबंधित आवश्यक अधिसूचनाएं, आदेश, मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), ऑनलाइन पोर्टल, सार्वजनिक डैशबोर्ड, निरीक्षण प्रणाली एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य निर्धारित प्रारूप में समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही उद्योगों एवं उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से एकीकृत एवं सुगम ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने 30 अगस्त 2026 तक सभी विभागों से सुधारों का अनुपालन एवं आवश्यक साक्ष्य उद्योग विभाग को उपलब्ध कराने की आंतरिक समय-सीमा निर्धारित की है, ताकि समयबद्ध समीक्षा के उपरांत सभी सुधार बिंदुओं को राष्ट्रीय पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।
बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागवार सभी सुधार बिंदुओं का गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें तथा ऑनलाइन सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाएं।
सुदृढ़ प्रशासन, डिजिटल सेवाएं और निवेश-अनुकूल वातावरण—विकसित बिहार एवं विकसित औरंगाबाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
#Aurangabad #EaseOfDoingBusiness #EoDB #SBRAP #DBRAP #SingleWindowSystem #DigitalGovernance #Investment #DistrictAdministrationAurangabad #BiharGovernment
Industries Department, Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Aurangabad, Bihar | Aug 5, 2026