ब्यावरा: ब्यावरा में सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सड़क पर फेंकी खराब सब्जी, नगर पालिका सीएमओ ने फेंकने वालों से उठवाई
Biaora, Rajgarh | Aug 16, 2026 ब्यावरा में बालाजी मंदिर के सामने रविवार को सुबह 11:00 बजे करीब सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सड़क पर ही खराब सब्जी फेंक दी गई। इसके बाद वहां पहुंचे नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद ने इसे देख नाराजगी व्यक्त करते हुए सब्जी फेंकने वाले दुकानदारों से ही सब्जी उठाकर कचरा पात्र में फिंकवाई।