हसनपुर: बाबा साहब पर की गई अवैध टिप्पणी के मामले में तीन गिरफ्तार, आरोपी को निर्दोष बताकर सड़क पर उतरी भीड़, पुलिस ने खदेड़ा
हसनपुर। बहुजन समाज के महापुरुषों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र में माहौल गर्मा गया। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आये और नामजद युवक को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई की मांग करने लगे। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब भीड़ ने जाम लगाने का प्रयास किया।