मांगरौल: मांगरोल में विधि विधान के साथ हुआ होली दहन, दूसरे दिन मनाई दुल्हंडी और एक-दूसरे पर रंग लगाया गया
Mangrol, Baran | Mar 14, 2025 मांगरोल कस्बे में होली का दहन विधि विधान के साथ हुआ। होलिका दहन में नगर के सभी समाज के लोग मौजूद थे। अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजावत ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि लोगो ने होली पुजन कर प्रक्रमा लगाई। तथा शुक्रवार को दुलंडी खेलकर एक दूसरे पर रंग लगाकर होली पर्व मनाया। ढाई कडी के रामलीला के कलाकारों ने राज मंदिर गोवर्धन नाथ जी पहुंचकर गीत गयन किया।