डिंडौरी: डूंगरिया गांव के ग्रामीण ने पेयजल कि समस्या के निराकरण को लेकर कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडोरी जिले के डूंगरिया गांव के ग्रामीण ने नल जल योजना के तहत पेयजल की समस्या का निराकरण करने एवं सरपंच सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत करते हुए गुरुवार दोपहर 12:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई । दरअसल ग्रामीण ने बताया कि नल जल योजना के तहत जिम्मेदारों के द्वारा नियमित रूप से पेयजल की सप्लाई नहीं की जा रही है जिसके चलते पानी की समस्या हो रही है।