हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट क्षेत्र से 200 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में किया पेश
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉट से 200 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कनखल के जगजीतपुर निवासी आरोपी नीशू को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शुक्रवार शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।