जगदलपुर: जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने लौह अयस्क तस्करी के विरोध में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
जनता कांग्रेस जे के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने आज बस्तर संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर बेलाडीला, बचेली, किरंदुल सहित प्रभावित क्षेत्रों में अवैध लौह अयस्क तस्करी की उच्च स्तरीय SIT जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और संरक्षण देने वालों को बेनकाब करने की मांग की गई।बस्तर की संपदा किसी माफिया या दलाल की जागीर नहीं — इस पर पहला अधिकार बस्तर की जनता का है।