जगदलपुर: मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में बस्तर ब्लॉक के 13 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन, चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की जानकारी
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में बस्तर ब्लॉक के 13 मोतियाबिंद के मरीजों का सफल ऑपरेशन होने के बाद मरीजो को छुट्टी दी गई। चिकित्सकों ने आंखों की देखभाल और सावधानी बरतने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। जिससे मरीज अपनी आंखों की सेहत बनाए रख सके और जल्द से जल्द दृष्टि को सामान्य बना सके।