सोनाहातु: अरुण महतो को श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधायक अमित महतो
सोनाहातु प्रखंड के मरांगकिरी निवासी स्वर्गीय अरुण महतो की श्रद्धांजलि सभा में सिल्ली विधायक अमित महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत अरुण महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े है