शाहजहांपुर: 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शाहजहाँपुर। थाना कांट पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना कांट में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आईटी एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर