गुलाबगंज: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से सुआखेड़ी निवासी वंशीलाल (60 वर्ष) की मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
गुलाबगंज तहसील के ग्राम सूअर खेड़ी में रहने वाले 60 वर्षीय बंसीलाल लोधी की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ी पेट दर्द होने पर उनके बेटे उन्हें अटारीखेजड़ा में एक डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां उन्होंने दो इंजेक्शन लगाए उसके बाद वंशीलाल की तबीयत सुधारने की वजह और ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर स्थिति होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज विदिशा लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया।