भागवत कथा से आत्मशुद्धि और गौ सेवा का संदेगिरिपुल-सनौरा में सात दिवसीय भागवत कथा एवं गौ महोत्सव, आचार्य प्रकाश आनंद ने सेवा और सदाचार अपनाने का किया आह्वान
लोकेशन: गिरिपुल-सनौरा, राजगढ़
राजगढ़ के गिरिपुल-सनौरा स्थित हरि ॐ गौशाला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गौ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास आचार्य प्रकाश आनंद ने श्रद्धालुओं से भागवत कथा की शिक्षाओं को जीवन में उतारने के साथ बेसहारा गौवंश की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
आचार्य प्रकाश आनंद ने कहा कि भागवत कथा केवल श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि आत्ममंथन और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अहंकार, लोभ और क्रोध से दूर रहकर सत्य, सेवा और परोपकार को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
बाइट: आचार्य प्रकाश आनंद, कथा व्यास
उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को आश्रय देना और उनके चारे-पानी व उपचार की व्यवस्था करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, पितृपक्ष के अवसर पर गौशाला में तर्पण और तुलादान की व्यवस्था भी की गई है।
br /हरि ॐ गौशाला में आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा के साथ सेवा, सदाचार और गौ संरक्षण का संदेश दे रहा है।
न्यूज टुडे हिमाचल के लिए राजगढ़ से रवि दत्त भारद्वाज की रिपोर्ट।