टाटीझरिया: टाटीझरिया के बौधा-ढौंठवा वन में वृक्षाबंधन की 29वीं वर्षगांठ मनाई गई, 1997 से जारी है परंपरा
टाटीझरिया के बौधा-ढौंठवा वन में मनाई गई वृक्षाबंधन की 29वीं वर्षगांठ, 1997 से अनवरत जारी है परंपरा। वनदेवी की पूजा कर वन्य प्राणियों की सुरक्षा का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण की पेश की अनूठी मिसाल। टाटीझरिया प्रखंड के डहरभंगा पंचायत अंतर्गत बौधा-ढौंठवा वन क्षेत्र में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण की एक अनुपम तस्वीर देखने को मिली।