बिलग्राम: सांडी में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी 22 वर्षीय निर्भय की बीतीरात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। निर्भय बाइक द्वारा घर लौट रहा था,तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।