बहरोड़: बहरोड़ अस्पताल में नशे में युवक ने किया हंगामा, डॉक्टर से की हाथापाई, पुलिस जांच में जुटी
Behror, Alwar | May 2, 2026 बहरोड़ के सरकारी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई कर दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे डॉक्टरों की ओर से इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी गई।