सूरौठ थाना पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
हिण्डौन सिटी।
सूरौठ थाना पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने हिण्डौन उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद युवाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
युवाओं ने बताया कि मामला सूरौठ थाने के गांव बाई से जुड़ा हुआ है और सूरौठ थाने में की गई कार्रवाई को लेकर वे पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। युवाओं का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।
ज्ञापन सौंपने वालों में मन्नू चौधरी, राज सोलंकी, गोवर्धन सिंह, सौरभ चौधरी, गौरव सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।